नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में शुक्रवार की सुबह गोलीबारी कांड से जख्मी प्रिंस के चाचा के द्वारा दर्ज नामजद अभियुक्त प्रमुख पति मंटु यादव व बीपीन यादव को गिरफ्तार कर शनिवार को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया
उक्त जानकारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने देते हुए बताया कि गोलीबारी कांड व ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर एन एच 31 जाम के बाद ही एसडीपीओ दिलीप कुमार के निर्देश पर नारायणपुर गांव में पुलिस बल तैनात के साथ ही गश्ती बढ़ा दी गई है.

साथ ही मुख्य आरोपी अधिवक्ता सिकन्दर यादव समेत अन्य नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर गिरफ्तार करने में जुटे हैं.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

