नवगछिया । इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के हटिया के पास गल्ला व्यवसाई दिवाकर भगत को आपसी विवाद में गोली मारने के बाद घायल दिवाकर की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुये भागलपुर के चिकित्सकों के द्वारा उसे पटना रेफर कर दिया गया
Total Downloads: 301
इस घटना को लेकर घायल दिवाकर के बयान पर चार नामजद सहित दो अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में बताया गया है कि मक्का खरीदने को लेकर के हटिया के समीप मिथुन व अन्य लोगों के बीच विवाद हुआ था जिसको लेकर देर शाम घात लगाकर अपने सहयोगी साथी के साथ मिथुन ने गोली मारकर हत्या का प्रयास किया।
इस मामले में मिथुन सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। वही दो अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष मोहम्मद एजाज रिजवी ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

