बिहपुर। बिहपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर गौरीपुर में छापेमारी कर विद्यालय में घुसकर छात्र को पीटकर जख्मी करने के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी दिलखुश कुमार है। जिसे सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत कराया गया।
Total Downloads: 315
जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस बाबत गौरीपुर में निवासी पुष्पा देवी ने थाने में केस दर्ज कराया था।जिसमें उसने सूरज कुमार ,करकून कुमार और दिलखुश सभी गौरीपुर को नामजद किया था।
अपने आरोप में बताया था की मेरे पुत्र अभिषेक कुमार को 21 सितंबर को विद्यालय में घुसकर उपरोक्त नामजदों ने लाठी व डंडे से जमीन पर पटक कर बुरी तरह पीट दिया। जब हमलोगों ने विरोध किया तो जान मारने का धमकी भी दिया था।

