बिहपुर | गौरीपुर के 32 वर्षीय युवक कन्हैया चौधरी तीन जुलाई से लापता था। पुलिस ने ग्रामीणों से मिली सूचना पर अमरपुर गांव से बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि बरामद कोर्ट में युवक का बयान दर्ज कराया गया है। मामले की जांच एएसआई दिलीप यादव कर रहे हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 331
कन्हैया की मां चंद्रकला देवी ने गांव के ही तीन लोगों पर बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में कहा था कि बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। बताया गया था कि कुछ दिन पूर्व आरोपितों ने मारपीट कर मुझे धमकी दी थी कि तुम्हारे बेटे को मरवा देंगे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
