नवगछिया। कोसी पार ढोलबज्जा में विद्युत पावर सब स्टेशन निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। ढोलबज्जा में विद्युत पावर सब स्टेशन निर्माण को लेकर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत कुमार कन्हैया ने बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसको लेकर नवगछिया अनुमंडल लोक शिकायत निवारण में सुनवाई भी हुई थी। इसके बाद आरडीएसएस को जांच पड़ताल कर जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
Total Downloads: 79
बिजली वितरण सुधार योजना के तहत भागलपुर जिले के नाथनगर, ढोलबज्जा और कहलगांव में नए विद्युत पावर सब स्टेशन की प्रक्रिया को लेकर सर्वे शुरू कर दिया गया है।
आरडीएसएस की प्रबंधन एजेंसी के इंजीनियर मनमोहन कुमार ने बताया कि भागलपुर जिले के नाथनगर, नवगछिया के ढोलबज्जा, कहलगांव और बांका में नए सब स्टेशन का निर्माण होना है। जिसका सर्वे एक माह में पूरा हो जाएगा। इंजीनियर मनमोहन कुमार ने बताया कि भागलपुर में 26 और बांका में 24 फीडर हैं।

