बिहपुर । प्रखंड के बभनगामा वार्ड नंबर पांच निवासी सुनील शर्मा की 35 वर्षीय पत्नी ऊषा देवी की सोमवार की शाम घर पर इलाज के दौरान हुई मौत मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में केस मृतका ऊषा देवी की मां फूलो देवी ने केस दर्ज कराया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 49
इसमें उसने पति सुनील शर्मा, सास संभोला देवी, देवर विमल शर्मा एवं विमला शर्मा की पत्नी ससतिका देवी को नामजद आरोपी बनाया है। अपने आरोप में बताया है की 6 जून को उपरोक्त नामजदों ने मेरी बेटी ऊषा देवी को खाने में जहर खिलाकर मार दिया। मेरी नतनी ने मोबाइल पर सूचना दी। इंस्पेक्टर सह प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया केस दर्ज मामले की पड़ताल शुरू कर दिया गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
