नारायणपुर । प्रखंड के बलहा गांव में सामान रखने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें भवानीपुर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेजा। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि विक्रम सिंह, रविन्द्र सिंह, सुमित कुमार सिंह, राजा कुमार सिंह व संजय कुमार सिंह को नवगछिया जेल भेजा है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 209
रीता देवी ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। दूसरे पक्ष के प्रेमलता देवी ने रमेश शर्मा, बंटी शर्मा, माधुरी देवी, कपिलदेव शर्मा, राजेश शर्मा, संजीव शर्मा, रोहित कुमार, विलास शर्मा के मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
