गोपालपुर | थाना क्षेत्र के हरनाचक गांव के निवासी, संगीता कुमारी ने गोपालपुर थाने में गांव के ही पाचो यादव अन्य 3 लोगों के विरुद्ध हथियार के बल पर घर तोड़ने व धमकी देने का आरोप लगाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है।
Total Downloads: 79
मारपीट के आरोपी को भेजा गया जेल
गोपालपुर | थाना क्षेत्र के सिंघिया मकनपुर गांव के निवासी सूरज कुमार को सोमवार की देर शाम गोपालपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूरज पूर्व में ही मारपीट के मामला का नामजद आरोपी था। उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस पर हमला के मामले में आरोपी गिरफ्तार
रंगरा | साधोपुर में पुलिस पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को रंगरि पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी साधोपुर निवासी अनुज मंडल है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

