नवगछिया : एक दिव्यांग व्यक्ति मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के लिए कार्यालयों में काफी समय से दौड़-भाग कर रहा है, लेकिन यह खबर झूठी निकली है। जांच से पता चला कि आवेदक ने अपना आवेदन 24.12.2024 को ऑनलाइन दिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
यह आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जांच के बाद आगे बढ़ाया जाएगा और इसके बाद जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग समिति द्वारा पारित किया जाएगा।
उसके बाद आवेदक को बैटरी चलित ट्राई साइकिल दी जाएगी। इसलिए, दौड़-भाग करने वाली खबर पूरी तरह से गलत है, और जिला प्रशासन भागलपुर ने इस भ्रामक जानकारी का खंडन किया है, साथ ही आवेदक को जल्द ही लाभ प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
