नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय डुमरिया में चार दिनों से मध्याह्न् भोजन नहीं मिलने से नाराज छात्र-छात्रओं ने जमकर हंगामा किया। छात्र-छात्रओं ने प्राचार्य रुदल रजक पर मनमानी करने का आरोप लगाया। इससे पहले छात्रों ने गांव में घूम घूम कर इसकी शिकायत ग्रामीणों से की। इस पर कई ग्रामीण भी स्कूल पहुंच गए। मामला बिगड़ता देखकर प्रधानाचार्य स्कूल से निकल गए।

प्रीतम कुमार, दीपा कुमारी, अंजली कुमारी, शीला कुमारी, सुप्रिया कुमारी, कुंदन कुमार, रंजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सेब और अंडा नहीं दिया जाता है। मेनू के अनुसार भोजन मांगने पर स्कूल से नाम काटने की धमकी दी जाती है। इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी मधुसुदन पासवान एवं डीपीओ को दी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तीन दिनों के अंदर जांच कराने का आश्वासन दिया है।

प्रधानाध्यापिका पर मनमानी का आरोप, डीएम को सौंपा आवेदन

नारायणपुर : मध्य विद्यालय यादव टोला बीरबन्ना में सोमवार को छात्रों और अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। ये लोग प्रधानाध्यापिका कंचना कुमारी की मनमानी से नाराज थे। अभिभावक पप्पू कुमार, सुबोध कुमार, विधासागर, विनय कुमार, बिमल कुमार, निराला, संतोष, चंदन, मुकेश ,बंटी, राजेश, विवेक, रोशन का आरोप था कि एमडीएम की सामग्री रहते हुए बच्चों को एमडीएम नहीं दिया जाता है।

चापाकल खराब पड़ा है। इस कारण बच्चों को पीने का पानी नहीं मिल रहा। प्रधानाध्यापिका द्वारा स्कूल के खाते से 80 हजार रुपये की निकासी कर उसे निजी कार्य में खर्च किया जा रहा है। मनमानी का विरोध करने पर प्रधानाध्यापिका और उनके पति सुनील ठाकुर केस में फंसाने की धमकी देते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *