निरीक्षी न्यायधीश जस्टिस संजय कुमार ने शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय नवगछिया में विभिन्न कोर्टों में बैठकर न्यायालय की कार्यवाही को देखा। उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक भी कर रायशुमारी की और अदालती कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिश निर्देश दिए। वह 11 बजे निरीक्षण के लिए नवगछिया पहुंचे।
Total Downloads: 116
निरीक्षण के बाद वे उपकारा का गए। इसके बाद न्यायिक पदाधिकारी के लिए निर्माण हो रहे भवन को भी देखा। इनके साथ जिला जज अरविंद पांडेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ देवकीनंदन त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय अमिताभ चौधरी, एसीजेएम वन नरेंद्रपाल सिंह, एसीजेएम थ्री अखोरी अभिषेक सहाय, एसडीजेएम प्रमोद कुमार पांडे, मुंसिफ तरुण कुमार झा, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कुमार पंकज, नवगछिया एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती, डीएसपी मुख्यालय असरार अहमद, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रकाश सिन्हा सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल, महासचिव जयनारायण यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का शिष्टमंडल न्यायाधीश को अपनी 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

