नारायणपुर। प्रखंड के नवटोलिया गांव से सोमवार की सुबह भवानीपुर पुलिस ने कमरे में बंद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
भवानीपुर अपर थानाध्यक्ष मुलायम यादव ने बताया कि रविवार की देर रात ग्रामीण के सूचना पर नवटोलिया गांव के प्रमोद मंडल की पत्नी का चार दिन से कमरे में शव पङा है।
जब वहां पहुंचकर देखा तो शव पङा मिला। जिसका सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजन भाई बलराम राय ने बताया कि मेरी बहन को प्रताड़ित कर हत्या किया है। जिसमें दो पुत्री व एक पुत्र है। पुत्र टुक टुक ने मुखाग्नि दिया है। मंगलवार को भवानीपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
