985be87e 9a42 4418 95fb b6f1f6a90fbf 75985be87e 9a42 4418 95fb b6f1f6a90fbf 75

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनियां गांव में आग लगने से सात लोगों के घर पूरी तरह से जल कर राख हो गये. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेट की टीम ने आग लगी पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि चुल्हे से भड़की चिनगारी से पहले एक घर में आग लगी फिर जब तक लोग कुछ कर पाते जब तक आग ने सात घरों को अपने चपेट में ले लिया था. आग लगी के पीड़ितों में नरेश यादव, प्रमोद यादव, बोधो यादव, पृथ्वी यादव, आमोद यादव, किरो यादव, हीरो यादव है.

पीड़ित लोगों ने बताया कि आग की लौ इतनी प्रचंड थी कि वे लोग अपने अपने घरों से कुछ भी बाहर नहीं निकाल सके. आग लगी से करीब बीस लाख रूपये का नुकसान होने की बात बतायी जा रही है.

इधर आजाद हिंद मोरचा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, भाजपा के जिला मंत्री मुकेश राणा ने मौके पर पहुंच कर पीड़ितों की सुध ली है और नवगछिया प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है. जबकि अंचलाधिकारी नवगछिया ने पीड़ितों को नियमत: मुआवजा देने का आश्वासन दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *