नवगछिया : खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में एक युवक जिंदा जल गया, जबकि 57 घर जलकर राख हो गए। यह मंगलवार को नारायणपुर बीरबन्ना गांव की पहचान अरविंद यादव के पुत्र गुलशन यादव (20 वर्ष) के रूप में हुई है। सबसे पहले कारे यादव के घर में आग लगी उसके बाद अरविंद यादव के घर में आग लगी।

इस दौरान दो रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से 5 मवेशी भी जिंदा जल गए। आग इतनी भयावह थी कि किसी ने आग बुझाने की हिम्मत नहीं  की घर जलता देख दो महिलाएं बेहोश हो गईं। पीएचसी से पहुंची मेडिकल टीम ने दोनों का इलाज किया।

सूचना मिलते ही बीडीओ हरिमोहन कुमार, सीओ अजय सरकार, भवानीपुर ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार साह मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे बाद बिहपुर थाना से छोटा दमकल लेकर पहुंचा, लेकिन इससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद आधा- आधा घंटा के अंतराल पर चार छोटे और चार बड़े दमकल पहुंचे। 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *