नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने मुमताज मुहल्ला टीओपी के पास बीते माह चोरी किये गए सोने के जेवरात के साथ चोरी का समान बंधक रखनेवाले आशुतोष कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि एक माह पूर्व मुमताज मुहल्ला के रामेश्वर शर्मा के घर चोरी हुई थी। चोरों ने सोने की चेन सहित अन्य समानों की चोरी कर ली थी।
जांच में पता चला कि चेन आशुतोष के यहां 50 हजार में गिरवी रखा है। पुलिस ने छापेमारीं कर चेन बरामद करते हुए दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चोर की तलाश कर रही है।


