नवगछिया थाना क्षेत्र के नयाटोला, भवानीपुर गांव में चोरी हुई बाइक बरामद कराने के नाम पर ठगों द्वारा 10 हजार रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर पीड़ित बाइक मालिक नया टोला भवानीपुर निवासी नरोत्तम कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें लिखा है बीते 11 अप्रैल को इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय नवगछिया के समीप से मेरी बाइक चोरी हुई थी

जिसके बाद बीते एक मई को मेरे मित्र के मोबाइल पर किसी ने फोन कर कहा कि आपकी बाइक मिल गई है। किन्तु बाइक लेना है तो 10 हजार रुपये देने होंगे। इसपर मेरे मित्र द्वारा फोन करने वाले शख्स को घर पर बुलाया गया।

इसके बाद भवानीपुर के छोटू पांडेय, राजेन्द्र कॉलोनी के रूपेश कुमार, आशीष यादव, राजीव मंडल, मोनू सिंह, गोसाईगांव के राजा यादव, गोपालपुर के नीरज यादव बुलाए स्थल पर पहुंचे एवं हमसे उसी रात 10 बजे बाइक देने की बात कहकर रुपये ले लिये, किन्तु आजतक ना ही बाइक दी और ना ही रुपये वापस किये। जिस नंबर से फोन किया वह नंबर भी ऑफ कर रखा है। पीड़ित बाइक मालिक ने आवेदन में दावा किया है कि पूरे घटनाक्रम का साक्ष्य के रूप में मोबाइल पर हुई बातचीत का ऑडियो क्लिप है।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *