नारायणपुर. भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार के वार्ड संख्या एक नागर टोला में एक मैजिक पिकअप वाहन से पुलिस ने 716 बोतल शराब बरामद की, थाना में बिहपुर सर्किल के इंस्पेक्टर एनएस चौहान व भवानीपुर के थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शनिवार को दिन के दो बजे गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की, वाहन से 750 एमएल की 25 बोतल, 375 एमएल की 90 बोतल,180 एमएल की 601 बोतल शराब जब्त की गयी. वाहन को भी जब्त कर लिया गया.

मौके से युवक सौरभ शर्मा को हिरासत में लिया गया. हालांकि जांच पड़ताल में निर्दोष पाये जाने पर उसे बांड पर छोड़ दिया गया, थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर मधुरापुर निवासी कारे शर्मा के पुत्र पीयूष शर्मा व नरेश शर्मा के पुत्र अमरेश शर्मा और वाहन के मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पांच लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार: कहलगांव. रसलपुर थाने में दस लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार किया गया. थाना प्रभारी हरेन्दर कुमार ने बताया कि चन्नो बहियार में गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस ने छापा मारकर पांच लीटर देशी महुआ शराब ले तक रहे भूटी पासवान को गिरफ्तार कर लिया और उसे भागलपुर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *