नवगछिया : वरीय पदाधिकारियों के निर्देश के बावजूद ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी और अभियंता इस्माईलपुर प्रखंड के दर्जनों जर्जर सड़कों का मरम्मती कार्य शुरू नहीं किया इसको लेकर इस्माइलपुर जिला परिषद का धरना छठे दिन भी जारी रहा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यालय में जाकर कार्यरत कर्मियों को बाहर निकलकर तालाबंदी कर दी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 332
इस दौरान कार्यालय कर्मी से युवकों की नोकझोंक भी हुई। जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल ने बताया कि धरना अनिश्चितकालीन है जब तक गारंटी पीरियड सड़क का कार्य विभाग संवेदक से शुरू नहीं करवाता है तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां पर सड़क पर पैदल चलना मुश्किल है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
