नवगछिया|परबत्ता के राघोपुर में छापेमारी कर पुलिस ने छह किलो गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गांजा तस्कर महिला रूबी देवी को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में परबत्ता थाना के थानाध्यक्ष राघव सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार महिला रूबी देवी व उसके पति सुबोध मंडल को नामजद किया गया है।

पुलिस ने बताया है कि उक्त महिला व उसके पति दोनों मिलकर गांजा तस्करी का काम करते थे। परबत्ता थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राघोपुर में उक्त दोनों गांजे का कारोबार करते हैं। वरीय पदाधिकारी को सूचना देने के बाद उसके घर छापेमारी की गई। पति घर पर नहीं था, लेकिन उसकी पत्नी घर पर मौजूद थी।

पुलिस ने घर की तलाशी ली, जिसमें उसके घर से छह बंडल लिपटा हुआ गांजा मिला। एक बंडल में एक किलो गांजा था। गांजा बरामदगी के बाद मौके से महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में महिला के पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *