नवगछिया । नवगछिया बाजार के मुशहरी पट्टी में बुधवार की रात शराब माफिया के घर छापेमारी करने गई भागलपुर उत्पाद विभाग कि टीम को महिलाओं ने खदेड़कर पिटाई कर दी। टीम को जान बचाकर भागना पड़ा।
Total Downloads: 87
बताया जाता है कि मुशहरी पट्टी में शराब बिकने की सूचना पर उत्पाद विभाग भागलपुर की टीम बिना स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बगैर छापेमारी करने मुशहरी पहुंच गई। टीम द्वारा छापेमारी करने के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में भूंजा बेचनेवाले लोग भी थे।
इसपर वहां के लोग आक्रोशित हो गए और पुरुष महिलाओं ने एक साथ मिलकर पुलिस पर धावा बोल दिया और पकड़े गए सभी लोगों को छुड़ाया। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि नवगछिया पुलिस को घटना की कोई जानकारी नहीं है। टीम बिना सूचना दिये छापेमारी करने मुशाहरी गई थी, कोई बड़ी घटना घट जाती तो क्या होता।

