बिहपुर। बिहपुर पुलिस ने रविवार को कोरचक्का गांव में छापेमारी कर घर में छुपा कर रखे कट्टा, एक गोली के साथ युवक को दबोच लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कट्टा व गोली के साथ धराये युवक सुमन कुमार 28 वर्ष को कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने बताया की यह कट्टा उसे मड़वा गांव निवासी दिव्यांग विपुल चौधरी 35 वर्ष ने दिया हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
बता दें कि विपुल चौधरी का महंथ स्थान चौक के समीप चाय की दुकान चलाता है। दुकान पर हमेशा असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस ने पहले भी विपुल को चेतावनी दी थी। सुमन का सोशल मीडिया पर कट्टा लहराते वीडियो भी वायरल हुआ था। बिहपुर थानाध्यक्ष ने बताया दोनों की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
