नवगछिया। हावड़ा में दो-दो हत्याकांडों में फरार चल रहे कुख्यात छोटुवा के भाई नवीन यादव की गिरफ्तारी को लेकर पश्चिम बंगाल की हावड़ा पुलिस न्यायालय का वारंट लेकर गोपालपुर थाना पहुंची।हावड़ा के पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवीन यादव ने अपने सहयोगियों के साथ रुपये लेकर वहां वर्ष 2017 में दो लोगों की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
Total Downloads: 176
बाद में न्यायालय से जमानत मिलने पर वह जेल से रिहा हुआ था। जेल से रिहा होने के बाद नवीन यादव पुनः कभी न्यायालय पेशी में नहीं गया। जिस कारण वाद की सुनवाई पूरी नहीं हो पा रही है। न्यायालय ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया गया है।
गोपालपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार नवीन यादव हत्या, लूट, अपहरण व डकैती जैसे गंभीर आरोपों का भगौडा वांछित अपराधी है। हाल में उसके घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई गोपालपुर पुलिस द्वारा किया गया है।

