झंडापुर ओपी पुलिस ने सोमवार की रात नारायणपुर प्रखंड के बलहा गांव में छापेमारी के साथ लूटे गये मोबाइल के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद नियाबुल है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
उसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया। बता दें कि बीते वर्ष 14 अगस्त की रात बगड़ी रेल ओवरब्रिज पर सामान लदे टाटा मैजिक को बदमाशों ने लूट लिया था। उसी क्रम में चालक का मोबाइल भी लूट लिया गया था। पुलिस ने टाटा मैजिक को घटना के समय ही बरामद कर लिया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

