नवगछिया : एनएच-31 पर अंभो और चकमैदा चौक के बीच रविवार रात करीब 9 बजे तीन अपराधी राहगीरों से लूटपाट कर रहे थे। इसी दौरान खरीक पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी देखते ही अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद सभी अपराधी एक बाइक पर सवार होकर नवगछिया की ओर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, इसी बीच नवगछिया टोल प्लाजा के पास अपराधियों की बाइक बस से टकरा गई और दो गिरकर जख्मी हो गए।
Total Downloads: 101
पीछा कर रही पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के पास से एक कट्टा और पिस्टल बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने 10 राउंड गोली चलाई। दो गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी। कोई भी जवान घायल नहीं हुआ है। घायल अपराधियों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया
राहगीरों से लूटपाट…
वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक अपराधी को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। दूसरे अपराधी की पहचान भरोसा सिंह टोला निवासी दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए अपराधी शराब के नशे में थे।

घटना की सूचना मिलने पर नवगछिया एसपी एसके सरोज भी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और पुलिस से घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि दिलखुश से पूछताछ की जा रही है। नशे में होने के कारण वह दूसरे साथी का नाम नहीं बता पा रहा है। बाइक लेकर फरार लुटेरे का भी पता लगाया जा रहा है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की थी कार्रवाई
जानकारी मिली है कि खरीक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी चकमैदा ढाला के पास अपराध की योजना बना रहे हैं. वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर तुंरत खरीक के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त कर रहे खरीक थाना के सअनि रामप्रकाश आर्या ने पुलिस जवानों के साथ गश्ति वाहन से चकमैदा ढाला की ओर रवाना हुए. चकमैदा ढाला के पास एक राहगीर से अपराधी मोबाइल की छिनतई करे थे.
कहते हैं एसडीपीओ
नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमर ने कि पुलिस ने बाहुदरी का परिचय देते हुए अच्छा काम किया है. पुलिस ने अपराधियों को उनकी मंशा में विफल कर दिया है. दोनों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. एक की स्थिति गंभीर थी, उसे इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है. तीसरे अपराधी की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है. जबकि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
