छोटू सिंह हत्याकांड के आरोपी पकड़ा निवासी खगेश सिंह को नवगछिया इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने देर रात गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। शुक्रवार की देर रात थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टास्क फोर्स ने पकड़ा में मंटू उर्फ मनकेश्वर सिंह के घर पर छापेमारी की। मंटा के छिपने और उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने कदवा में भी छापेमारी की। वहां से खगेश सिंह पकड़ा गया। हत्या के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

हत्या के मुख्य आरोपी मनकेश्वर सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अब मनकेश्वर सिंह ने अपना मोबाइल बन्द कर लिया है। वहीं हत्या के बाद एसपी के नेतृत्व में गठित टास्क फोर्स द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

छोटू सिंह की दिनदहाडे हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग डरे-सहमे हुए हैं। हत्याकांड के आरोपियों को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने की पुलिस तैयारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *