नवगछिया। नवगछिया गौशाला की जमीन पर रह रहे मिल्की के विस्थापित और जदयू के पंचायत अध्यक्ष लोभिन चौधरी को रविवार की शाम गोली मारकर घायल कर दिया गया है। गोली उसकी बांह में लगी। वहीं गोली मारने के पहले उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया। उसका सिर फट गया है। घटना के लोगों ने ने घायल को अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। घायल गोताखोर भी है और समय-समय पर उसने प्रशासन के कहने पर कई लोगों की जान भी बचाई है।

घायल ने बताया कि संध्या समय वह बाजार जा रहा था उसी समय बस्ती के एक युवक ने उसे गोली मार दी। कई लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। जिससे मेरा सिर फट गया है। उसने बताया कि कोसी में घर कटने के बाद वे लोग गौशाला की जमीन पर वर्ष 1987 से रह रहे हैं। हमलोगों के पास जमीन नहीं है। हमलोगों ने नवगछिया एसडीओ और सीओ से जाकर गुहार लगायी थी कि हमलोगों के पुनर्वास के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए।

प्रशासन भूमिहीन लोगों की सूची मांगी थी। हमलोगों ने भूमिहिन विस्थापितों की सूची बनाकर दिया। इसी बात पर आसपास के कुछ लोग हमलोगों के साथ मारपीट करने लगे। घायल ने बताया कि हमलोग गौशाला कई जमीन पर रह रहे है वहां पर अपराधियों की बैठकबाजी हो रही है। वहीं घायल के साथ अस्पताल आयी महिलाओं ने बताया कि शुक्रवार के रात में भी कुछ लोगों ने मारपीट की थी।

वहीं नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने कहा कि घायल के फर्द बयान के आधार पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *