नवगछिया प्रखंड के कोसी पार ढोलबज्जा में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को जाप सुप्रीमो पप्पू यादव शामिल होने पहुंचे। मधेपुरा के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने लोगों 5 को संबोधित करते हुए कहा कि अगर इंसान को मिटा दिया जाए तो ईश्वर का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।

इसीलिए इंसान को पूजना चाहिए। इंसान को खुश रखने एवं उसकी मदद में आगे आना चाहिए। जीवन में भाग्य कभी-कभी साथ देता है। लेकिन कर्म मनुष्य का हमेशा साथ देता है। इसीलिए भाग्य के भरोसे नहीं बल्कि कर्म के बल पर जीवन को जीना सीखें। यहीं कृष्ण की सबसे बड़ी आराधना होगी।

उन्होंने समाज के जातिवादी व्यवस्था पर कुठाराघात करते हुए कहा कि वर्तमान समय में लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए इंसान की बात तो दूर भगवान को भी जाति व धर्म में बांट रखा है। जबकि हमने उनके कर्म के कारण उन्हें भगवान मानकर पूजा है। राम अपने सुख संपन्न से भरपूर बड़े साम्राज्य को त्याग कर जनकल्याण के लिए जंगल गए तो भगवान हो गए। कृष्ण सर्व संपन्न होते हुए भी जन कल्याण के लिए सारथी बनना स्वीकार किया। तब वे भगवान कहलाए।

कार्यक्रम डॉ बिपिन यादव, पंसस प्रतिनिधि शेखर यादव, सरपंच सुशांत कुमार, दीपक यादव, वार्ड सदस्य मंचन यादव, जदयू प्रदेश सचिव प्रशांत कन्हैया, राजकुमार यादव, गौतम यादव, किशोर यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *