नवगछिया। कदवा ओपी थाना क्षेत्र के बाबा बिशु राउत सेतु के संपर्क पथ पर कांवरियों से भरी गाड़ी ने एक वृद्ध महिला को ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद महिला के पैर व सिर में गंभीर चोट लगी जिससे वह जमीन पर गिर गई। परिजन आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए भागलपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतका थाना क्षेत्र के गोला टोला कदवा निवासी रत्नेश्वर भगत की पत्नी गीता देवी (65) है। परिजनों ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे गीता देवी गोला टोला चौक पर भजन कीर्तन देखने जा रही थी। जहां फोरलेन सड़क पर वाहन ने उसे ठोकर मार दी और फरार हो गए।

कुछ ग्रामीणों ने बताया कि फोरलेन सड़क पर मक्का सुखाकर सड़क किनारे ही जमा कर रखा गया था। सड़क पर थोड़ा मक्का बिखरा पड़ा था। गीता देवी उसे जमा कर रही थी। इसी बीच कांवरियों की गाड़ी से ठोकर लग गई। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *