नवगछिया : गंगा किनारे बसे राघोपुर पंचायत के छोटी अलालपुर महादेव गंगा घाट के पास स्थित यात्री शेड में बुधवार को जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन डीएम सुब्रत कुमार सेन, डीडीसी कुमार अनुराग, एसपी एसके सरोज, एसडीओ उत्तम कुमार, एसडीपीओ ओमप्रकाश अरूण, बीडीओ राजीव रंजन कुमार, सीओ निशांत कुमार, प्रखंड प्रमुख शंकर प्रसाद यादव उर्फ दल्लु यादेव, जिला पार्षद पीयूष कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय अफसर मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, कार्यक्रम में बेहतर समाज और गांवों के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से डीएम ने सुझाव लिए। डीडीसी ने कहा कि बेहतर समाज निर्माण के लिए सरकार तमाम योजनाएं चला रही है। ताकि शहरों की तरह गांवों का विकास हो सके। वहीं, जिलाधिकारी ने कहा कि दो दशक में शहर से लेकर गांव तक काफी बदलाव हुए हैं।
जन सहयोग से ही बेहतर और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इसलिए, हम अपील करते हैं कि हर गलत चीज का विरोध और सही कार्य में सहयोग करें। योजनाओं का उचित लाभार्थियों को लाभ मिले इस कार्यक्रमका उद्देश्य यहीं है। इस मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कृषि परियोजना उप निदेशक, जिला कल्याण पदाधिकारी, पीएचसी प्रभारी डॉ नीरज कुमार सिंह, राजस्व अधिकारी दीपा कुमारी, सीडीपीओ मीणा कुमारी, लोहिया स्वच्छ भारत मिशन के प्रखंड समन्वयक अजय कुमार, परवत्ता थानाध्यक्ष योगेश कुमार आदि मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
