खरीक | बिहपुर एलटीएफ प्रभारी हरिशंकर कश्यप एवं खरीक पुलिस ने मंगलवार देर रात सुंगठिया गांव में छापेमारी कर मिथुन कुमार मंडल के घर से शराब की भट्टी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने भट्टी को ध्वस्त कर 20 लीटर देशी शराब, गैस चूल्हा, हांडी, दो प्लास्टिक का ड्रामा समेत शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 85
पुलिस ने आरोपी मिथुन को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में खरीक थाना के पीएसआई अमित कुमार शामिल थे। वहीं, थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
