नवगछिया । पुलिस लाइन में मंगलवार को एसपी एसके सरोज ने मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में ओवरऑल नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण को प्रथम स्थान मिला। वहीं द्वितीय स्थान पर रंगरा सहायक थाना के थाना अध्यक्ष बिट्टू कमल रहे, तृतीय स्थान पर बिहपुर के थाना अध्यक्ष राजेश रहे। इन सभी के अलावा आने वाले पर्व त्योहार की तैयारी को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए। साथ ही बेल से बाहर आए अपराधियों पर निगरानी करने एवं उसकी गतिविधि पर ध्यान रखने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। एसपी ने बताया कि यहां पर पर्व त्योहार को लेकर विभिन्न गंगा घाटों एवं अन्य जगहों पर होने वाली भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल की नियुक्ति की जाएगी। खासकर राघोपुर जाह्नवी चौक घाट पर पुलिस की चौकसी रहेगी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

 23 कांडों में 42 अपराधियों को सजा

पत्रकारों को संबोधित करते हुए एसपी ने जनवरी से अक्टूबर तक का  नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत अपराध और अपराधियों पर पुलिसिया कार्रवाई को गिनाते हुए बेहतर बताया। साथ ही कई अपराध में पुलिस की तत्परता से अपराधियों को सजा दिलाने में कामयाबी पाई गई है।  कहा कि नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत 23 कांडों में 42 अपराधियों को सजा दिलाने का काम किया गया।  10 माह के अपराध गोष्ठी में एसपी ने बताया कि बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत 146 कांडों में 200 अभियुक्तों को सक्षम मजिस्ट्रेट द्वारा जुर्माना देकर छोड़ा गया।  विभिन्न छापेमारी में कुल 112 आग्नेयास्त्र एवं 663 जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।

चार मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन

 चार मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन एवं कुल 1904 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें हत्या के 58, लूट के 57 तथा डकैती के 12 कांडों के अपराधी शामिल है। बज्रा टीम द्वारा 214 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही साथ ही कुल 47 दुर्दांत अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 39580 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत नवगछिया पुलिस ने 44 चोरी और गुम गए मोबाइल को ढूंढ़कर मोबाइल धारक को उपलब्ध कराया गया।

विभिन्न मामलों में बेहतर कार्य करने के लिए पुलिस जिला के 1065 पुलिसकर्मियों को नगद राशि एवं 2300 पुलिसकर्मियों को पुरुस्कृत भी किया गया है। 10 माह में वाहन जांच अभियान के तहत कुल 773 वाहनों की जांच कर दोषी पाए गए वाहन चालकों एवं मालिकों से 9 लाख 94 हजार रुपये का चालान भी वसूला गया है। अपराध  गोष्ठी के मौके पर नवगछिया नगर थाना अध्यक्ष  अलावा अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक एवं सभी थाना के थाना अध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet