बिहपुर। बिहपुर-जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर दो जमालपुर गांव में एक युवक को पीटकर कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। इसको लेकर नीतीश कुमार दास ने झंडापुर ओपी में आवेदन देकर गांव के ही रुपेश यादव, राजा यादव, मोहन यादव, पप्पू यादव, कारे यादव, लड्डू देवी व शेखा देवी को नामजद आरोपी बनाया है।
Total Downloads: 324
आरोप में बताया कि 25 अक्टूबर की रात नौ बजे मैं अपने दरवाजे पर बैठा था तभी रुपेश यादव और मोहन यादव आया और बोला लड़की बाजी करते हो। उसने हरिजन कहकर गाली-गलौज करने लगा और बोला यह सब काम छोड़ दो नहीं तो जान मार देंगे।
उसके बाद आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। पप्पू यादव ने लोहे से सिर पर वार कर दिया। मैं बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। इनलोगों ने गले में रस्सी बांध कर सड़क पर घसीटा और 1600 नकद और गले से सोने की चकती छीन लिी। झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

