नारायणपुर : अवैध संबंध में भवानीपुर के पूर्व पंचायत समिति सदस्य रमेश कुमार रविदास की हुई हत्या मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं मंगलवार को गिरफ्तार पिंकी देवी को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Total Downloads: 85
पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार पिंकी देवी ने बताया कि मायके वालों के कहने पर मैंने 17 अक्टूबर की रात 9:30 बजे रमेश को फोन कर शादी की बात कह इस्माइलपुर के बांसगढ़ा बुलाया था। रमेश के पहुंचने पर लाठी से पीटकर मायके वालों ने उसकी हत्या दी थी, फिर शव गंगा नदी में फेंक दिया था।
रमेश की मां मीना देवी ने महिला के ससुराल और मायके के 12 लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया सभी आरोपी जल्द ही सलाखों के अंदर होंगे

