नवगछिया । परबत्ता थाना के गरैया में जमीन पर घेराबंदी करने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर कुदाल, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। छोटे बच्चे को पीटा गया। घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों में मिथुन यादव पिता विजय यादव, कपिल देव यादव पिता विष्णुदेव यादव, संदीप कुमार पिता विजय यादव, विजय यादव पिता विष्णुदेव यादव, बलराम यादव पिता विष्णु देव यादव, फूलो यादव पिता विष्णुदेव यादव, कंचन देवी, पति कपिल देव यादव, माला देवी पति श्रीकांत यादव, शांति देवी पति फूलों यादव, बबीता देवी पति डब्लू यादव, शैलेंद्र यादव, रीना देवी पति दिलीप कुमार यादव आदि शामिल हैं।

घायल विजय यादव ने बताया कि घर बना रहे थे। अपने हिस्से का 3 डिसमिल जमीन नापी करवाकर निकलवाए थे जिसका विरोध दूसरा पक्ष कर रहा था। ग्राम कचहरी में तीन माह से मामला चल रहा था। सरपंच, थाना में बड़ा बाबू को कागज दिखाए तो सभी ने घर बनाने कहा। जब घर बनाने लगे तो मिथिलेश यादव, अखिलेश यादव, सुबलेश यादव लगभग 14 आदमियों के साथ कुदाल, लोहे का रड, लाठी डंडा लेकर आया और घर घुसकर सबको खदेड़ खदेड़ कर मारा। घर के 15 लोग घायल हैं। थानाध्यक्ष परबत्ता पंकज कुमार ने बताया कि जमीन विवाद का मामला है। मारपीट हुई है प्राथमिकि भी दर्ज की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *