प्रखंड के कड़हरू गांव में जमीन विवाद में दबंगों ने एक पक्ष के लोगों को पहले लाठी और हथियार के बट से पीटा, फिर दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की। इस घटना में एक ही परिवार के तीन महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में मो. सोहिल, मो. शोएब, जोहरना खातून, नासरीन खातून और सोनम खातून शामिल हैं। परिजन सभी को इलाज के लिए पीएचसी लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने सभी को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

ग्रामीणों की मानें तो हमलावरों ने 15-20 राउंड गोली चलाई। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। घटना की सूचना पर खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बलों के साथ पहुंचे और मुख्य आरोपी तेलघी निवासी बुद्धदेव सिंह को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से 6 खोखा बरामद किए। पीड़ित पक्ष के मो. जब्बार ने बुद्धदेव सिंह सहित 6 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

15 कट्ठा जमीन पर दोनों पक्ष कर रहे हैं दावा

मो. जब्बार ने पुलिस को बताया कि मेरे पूर्वजों ने 15 कट्ठा जमीन खरीदी थी। जिस पर मैंने गेहूं की बुआई की है। इस जमीन पर बुद्धदेव सिंह भी अपना दावा कर रहा है। गुरुवार को बुद्धदेव सिंह हथियार लेकर अपने सहयोगियों के साथ आया और जबरन खेत में बुआई करने लगा। वहां मौजूद मेरी पत्नी, पुत्र ने विरोध किया तो आरोपियों ने सभी को लाठी और हथियार के बट से पीटना शुरू कर दिया।

जिसमें पत्नी व पुत्र समेत परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पर मैं पहुंचा तो आरोपियों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी। वहीं बुद्धदेव सिंह का कहना है कि जब्बार ने कुछ वर्ष पूर्व इस जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए मुझसे पैसा लिया था। निर्धारित समय पर न जमीन की रजिस्ट्री की न ही पैसा लौटाया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *