प्रखंड के प्राइमरी स्कूल गोटखरीक के शिक्षक और इसी गांव का रहने वाला एक शिक्षक ने महज चादर देने में देर होने पर पत्नी को चापाकल के हैंडल से सिर फोड़ दिया और हाथ तोड़ डाला। शिक्षक की हैवानियत यहीं नहीं थमी, इसके बाद वह तब तक उसे पीटते रहा जब तक महिला बेहोश नहीं हो गई। फिर पत्नी को घर में ही बंद कर शिक्षक फरार हो गया। आरोपी गांव के ही प्राइमरी स्कूल में शिक्षक है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

कुछ देर बाद घायल कल्पना देवी की बेटी ने दरवाजा खोला और बेहोशी की हालत में मां को निकाला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर खरीक थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए खरीक पीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

मामले को लेकर देर शाम घायल महिला ने पति अनुराग भारती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस को आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि यह घटना बेहद शर्मनाक है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

बेहोशी की हालत में कमरे में बंद कर हो गया फरार

महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि मैं बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आंगन में चापाकल पर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान पति स्कूल से घर आए और खाना मांगा। खाने के बाद वो हमसे चादर मांगे। मैंने घर में रखे चादर दी तो उन्होंने कहा कि यह चादर गंदी है, दूसरी दो। जिसपर मैं बर्तन धोने के बाद बक्सा से दूसरी चादर निकाल कर देने की बात कही।

बस इसी बात पर वह आग-बबूला हो गए और चापाकल के हैंडल से मेरी पिटाई शुरू कर दी। जिससे मेरा सिर फट गया और हाथ भी टूट गया। मैं बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद भी मेरे शरीर के अन्य हिस्सों पर पति वार करते रहे। जब मैं बेहोश हो गई तो मुझे घर में ही बंद कर पति फरार हो गए।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet