नवगछिया : जल तत्व में ही जीवन का तत्व है। जीव में जीवन के इसी सार को लेकर श्रीशिवशक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में ब्रह्मलीन परमहंस स्वामी सीताराम शरण जी महाराज की कृपा छाया में जनमानस की सेवा में समर्पित निःशुल्क शीतल शुद्ध पेयजल सेवा की शुरुआात नवगछिया स्टेशन रोड में की गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 384
इसी क्रम में शीतल शुद्ध पेयजल सेवा का उद्घाटन नवगछिया के बच्चा प्रसाद और संगीत महाविद्यालय के संचालक प्रो. विजय भगत ने फीता काटकर किया। इस मौके पर श्याम सुंदर भगत, पप्पू भगत, पंकज चौधरी, मंटू साहू, पंकज भारती सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

