नवगछिया। दहेज लोभियों ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी देवनारायण सिंह की नवविवाहिता पुत्री नेहा कुमारी को जहर खिलाकर मौत के घाट उतार उतार दिया। शव को ठिकाने लगाने का किया प्रयास किया गया। मृतका नेहा कुमारी के चाचा रूपेश सिंह ने कहलगांव थानाध्यक्ष के नाम लिखित आवेदन गोपालपुर थानाध्यक्ष को दिया। गोपालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन जीरो एफआईआर लिखकर कहलगांव थानाध्यक्ष के पास प्राथमिकी दर्ज करने के लिए भेज दिया गया है।

आवेदन के अनुसार नवटोलिया निवासी देवनारायण सिंह की पुत्री नेहा कुमारी की शादी 19 मार्च 2021 को कहलगांव थाना क्षेत्र के बंशीपुर निवासी गोपाल मंडल के पुत्र बादल कुमार मंडल के साथ हुई थी। शादी के तत्काल बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के रूप में पांच लाख रुपये नगद, सोने की चेन व बाइक की मांग की जाने लगी। नेहा के परिजनों द्वारा नहीं देने पर जलाकर या जहर खिलाकर जान मारने की धमकी दी गई।

अनहोनी के डर से नेहा के परिजनों ने कर्ज लेकर दो लाख रुपये दहेज के रूप में दिया। परन्तु नेहा के ससुराल वाले इतने से संतुष्ट नहीं हुए। नवविवाहिता नेहा को लगातार ससुर गोपाल मंडल, सास मीरा देवी, पति बादल मंडल, देवर साजन कुमार, नंदोसी राजेश कुमार, ननद ममता कुमारी व ननदोसी का भाई ब्रजेश कुमार प्रताड़ित करते रहते थे। 13 नवंबर की रात्रि 11 बजे जानकारी मिली कि नेहा को जहर खिलाकर जान से मार दिया गया। हमलोग नेहा के ससुराल पहुंचे तो घर में ताला लगा हुआ था।

घर के सभी लोग फरार थे। आसपास के पड़ोसियों से पता चला कि नेहा को जहर खिलाकर जान से मार दिया गया है और शव को ठिकाने लगाने सभी लोग भागलपुर की ओर गये हैं। खोजबीन करते हुए रविवार की सुबह बरारी श्मशान घाट पर पहुंचा तो उपरोक्त लोगों द्वारा नेहा के शव को जलाने की तैयारी की जा रही थी। हमलोगों द्वारा पुलिस को बुलाये जाने की बात कहने पर उनलोगों ने देख लेने की धमकी दी और श्मशान घाट से वे लोग भाग गये। हमलोग शव लेकर अपने गांव नवटोलिया आ गये और गोपालपुर थानाध्यक्ष को पूरे मामले की मौखिक जानकारी और लिखित आवेदन दिया।

साथ ही मृतका के परिजनों ने सास मीरा देवी, ससुर गोपाल मंडल को गोपालपुर पुलिस के हवाले किया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला कहलगांव थाना क्षेत्र का है। इसलिए जीरो एफआईआर कर प्राथमिकी के लिए आवेदन कहलगांव थाना को भेज दिया गया है। हिरासत में लिए गये सास-ससुर को भी कहलगांव थाना को सौंप दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *