खरीक । गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर रात पुलिस ने थाना क्षेत्र के दादपुर निवासी कुख्यात लवकुश यादव को उस्मानपुर गांव से गिरफ्तार लिया। जो दादपुर गांव के समीप ही गौरीपुर के युवक मुरारी पंडित को गोली मारकर घायल करने मामले का नामजद आरोपी है। वही पुलिस ने उस्मानपुर में ही इसी गांव के निवासी रूपेश यादव एवं निलेश कुमार को भी देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102

दोनों कट्टा लेकर सड़क पर घुम रहा था। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों को युवक को जेल भेज दिया गया। वहीं बताया कि लवकुश यादव का लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ खरीक, नवगछिया समेत अन्य कई थाने में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
