नारायणपुर । मध्य विद्यालय बलहा पूरब के पास एनएच-31 पर शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों में भागलपुर के कारोबारी किशोर घोष भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया।
Total Downloads: 206
हादसे की सूचना पर भवानीपुर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को नारायणपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां कहलगांव चौधरी टोला निवासी संजय कुमार वर्मा (47) को डॉ. विनोद कुमार ने मृत घोषित किया। शेष चार को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर किया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि घायलों में भागलपुर के कारोबारी किशोर घोष (52), नाथनगर निवासी गौतम कुमार सिंह नाथनगर (45), राजकिशोर निवासी झौआकोठी (36), अन्नु प्रसाद निवासी भागलपुर (42) हैं।
टक्कर के बाद ट्रक भी पलटा: कार में सवार पांचों लोग भागलपुर से पटना जा रहे थे। बलहा के पास खगड़िया की ओर से आ रहे बाईस चक्का ट्रक से कार जा टकराई। हादसे के बाद ट्रक पलट गया और ट्रक का चालक व उपचालक फरार हो गये। भवानीपुर पुलिस ने दोनों गाड़ी को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा और परिजनों को सूचना दी।

मौके पर भवानीपुर थाना एएसआई मुकेश कुमार सिंह, मुकेश यादव सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे। मृतक संजय कुमार वर्मा का शव परिजन को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में पुलिस ने सौंपा। मृतक के पिता श्याम वर्मा छड़-सीमेंट की दुकान चलते हैं। श्याम एकलौता पुत्र था। उसने एक पुत्री और पत्नी को रोते-बिलखते छोड़ा है।
