नवगछिया :  पटना से आई कायाकल्प की टीम ने बुधवार को इस्माइलपुर और गोपालपुर पीएचसी का निरीक्षण किया। टीम में डॉ. पंकज मिश्रा और डॉ. लहिरी डीएचएस के डॉ. प्रशांत और केयर इंडिया के डीटीओ फैसिलिटी डॉ. राजेश मिश्रा शामिल थे। सभी ने दोनों अस्पतालों की सुविधाओं को देखा। खासकर अस्पताल की सफाई व्यवस्था की टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान बीपीएमयू फंड से इस्माइलपुर अस्पताल में गाड़ी चलवा रहे रंगरा के भवानीपुर के प्रेम कुमार ने टीम के सामने अस्पताल की कुव्यवस्था और चार माह से किराया नहीं मिलने पर हंगामा किया।

गाड़ी मालिक ने हेल्थ मैनेजर शैलेंद्र कुमार, अस्पताल प्रभारी डॉॅ राकेश रंजन और अकाउंटेंट अमरेंद्र कुमार पर आरोप लगाया कि 4 महीने का करीब 80 हजार रुपए बकाया का भुगतान करने के लिए 5 हजार रुपए मांग रहे हैं। प्रेम कुमार ने कायाकल्प टीम को बताया कि अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है। आशा से लेकर अन्य कर्मियों का शोषण किया जा रहा है। प्रेम कुमार ने इसकी शिकायत सिविल सर्जन से भी की है। सिविल सर्जन ने कहा कि इस पर एक्शन लिया जाएगा। अस्पताल प्रभारी डॉ राकेश रंजन ने कहा कि पैसा मांगने का आरोप गलत है। फंड आने पर भुगतान किया जाएगा।

जांच टीम के सदस्यों ने कहा- विभाग के वरीय अफसरों को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

जांच टीम में शामिल सदस्यों ने कहा कि रिपोर्ट राज्य के वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी। जांच टीम ने इस्माइलपुर पीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश रंजन और हेल्थ मैनेजर शैलेंद्र से अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। डॉ. पंकज मिश्रा ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्था संतोषजनक थी। प्रसव कक्ष और ऑपरेशन थियेटर साफ-सुथरा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *