नवगछिया :  बाढ़ में इस्माइलपुर-बिंदटोली के स्पर 2 और 3 के बीच बांध टूटने से वहां गड्ढा बन गया है। गड्ढे में पानी जमा रहने से उसमें मछलियां हैं। अब मछली मारने के लिए रैयत और मत्स्यजीवी समिति के सदस्य आमने-सामने हो गए हैं। जिस जगह पर पानी जमा है वहां करीब 2 एकड़ जमीन 5 रैयतों के नाम से है।

जिसमें अभय कुमार, किशोर मंडल व अन्य शामिल हैं। जमीन को एक माह पूर्व एक लाख 50 हजार रुपए में लीज पर दे दिया। मगर दूसरी तरफ मत्स्यजीवी समिति के रूपन मंडल यह कहकर जबरन मछली मार रहे हैं कि उन्हें विभाग ने पट्टा पर दिया है।

बुधवार को विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को इस्माइलपुर थाना में बुलाया गया था। मगर समझौता नहीं हो सका। सीओ द्वारा दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि यह जमीन रैयतों की है। थानाध्यक्ष मणि पासवान ने कहा कि दोनों तरफ से आवेदन दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *