नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया”जागृति” महिला शाखा के द्वारा आगे दुर्गा पूजा त्यौहार को देखते हुए सोमवार को नवगछिया स्थित देशवाली कन्या पाठशाला (काली मंदिर के बगल में) दोपहर आनंद सबके लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें स्कूल में 170 बच्चों के बीच वाटर बोतल, मेगी, फ्रूटी, बिस्किट, कॉपी और पेन बाटी गई जिससे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखकर बहुत ही अपार खुशी हुई।इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान के पोस्टर भी लगवाए गए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारी शाखा अध्यक्ष कंचन खेमका,सचिव रिंकी शर्मा,कोषाध्यक्ष कविता अग्रवाल ,पूर्व अध्यक्ष बबीता वर्मा ,रितु चिरानियां,नीतु चिरानियां,संध्या चिरानियां,सुमित्रा केडिया, चित्रा टिबड़ेवाल,रश्मि सराफ और श्वेता बुबना का पूरा पूरा सहयोग मिला!

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *