नवगछिया। भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन ताइक्वांडो हॉल नवगछिया में किया गया। मुख्य निर्णायक घनश्याम प्रसाद राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 182
मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि उतीर्ण खिलाड़ियों में रेड वन बेल्ट में हरिओम कुमार, ब्लू में भूपेन्द कुमार, तन्मय वर्मा, ग्रीन वन बेल्ट में चेतन कुमार, अक्षय कुमार, रौशनी कुमारी आस्था कुमारी और येलो बेल्ट में भाग्य लक्ष्मी अव्वल रहीं। इस अवसर पर ताइक्वांडो मो. नाजिम अमित कुमार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
