नवगछिया | भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल का मंगलवार को ढोल बज्जा बाजार में भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

Whatsapp group Join

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। नागरिकों ने उनके नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों के तेज होने की उम्मीद जताई। लोगों का कहना था कि ढोल बज्जा सहित पूरे नवगछिया अनुमंडल और भागलपुर जिले में विकास की नई दिशा दिखाई देने लगी है।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे बिना भेदभाव सभी वर्गों के हित में कार्य करेंगे। जनता का विश्वास और सहयोग ही विकास योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवा भाव के साथ जिले के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर ढोल बज्जा सरपंच सुशांत कुमार, ब्रजेश कुमार, अशोक जायसवाल, छोटू गुप्ता, बिक्रम स्वर्णकार, सोनू जायसवाल, सदानंद भगत, साकेत भगत, ललन कुमार, गुरुदेव कुमार, अभिषेक भगत, अंशु जायसवाल, सुभाष साह, संतोष गुप्ता, पंकज कुमार, शंकर जायसवाल, शशि पोद्दार, अभिषेक देव, रोहित जायसवाल एवं अर्जुन मंडल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने जिला परिषद अध्यक्ष का अभिनंदन कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *