नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दक्षिण बिहार का 67वां प्रांत अधिवेशन 28 से 30 दिसंबर तक गया जी में आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में भाग लेने के लिए नवगछिया इकाई के 35 कार्यकर्ता सोमवार को गया के लिए रवाना हुए।

कार्यकर्ताओं के रवाना होने के अवसर पर नवगछिया रेलवे स्टेशन पर अभाविप के युवा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। नवगछिया जिला संयोजक गौतम साहू ने कहा कि गया जी की पावन धरती पर आयोजित यह प्रांत अधिवेशन सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

तीन दिवसीय इस अधिवेशन में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा, प्रशिक्षण सत्र तथा वैचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अधिवेशन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्य और दायित्वों को समझने का अवसर मिलेगा।

इस मौके पर अधिवेशन जिला प्रमुख अंश राज सहित संगठन के कई छात्र-छात्रा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं नारायणपुर प्रखंड से भी 5 कार्यकर्ता अधिवेशन में भाग लेने के लिए गया रवाना हुए।

जिला सह संयोजक कुंदन पदार ने बताया कि इस अधिवेशन के माध्यम से नए कार्यकर्ताओं को ‘लघु बिहार’ के दर्शन का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें संगठन को नजदीक से समझने और अनुभव प्राप्त करने का लाभ मिलेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *