नवगछिया | भागलपुर की जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अंजली कुमारी सिंह ने नवगछिया स्थित अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी मो. अमीन अंसारी के कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजीयनों की समीक्षा की और अधूरे पंजीयन को शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित कर्मियों को सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में डॉ. अंजली कुमारी सिंह ने बताया कि नवगछिया पशु अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया, हालांकि पशु चिकित्सा पदाधिकारी के शिविर में व्यस्त रहने के कारण वहां नियमित कार्य प्रभावित रहा।

अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी मो. अमीन अंसारी ने जानकारी दी कि नवगछिया अनुमंडल के लगभग सभी प्रखंडों में बांझपन निवारण शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। इन शिविरों के माध्यम से लगातार बांझपन से ग्रसित पशुओं की पहचान कर उनकी रिपोर्ट तैयार की गई है, ताकि आगे उचित उपचार एवं प्रबंधन किया जा सके।

जिला पशुपालन पदाधिकारी ने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, नियमित अभिलेख संधारण और पशुपालकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *