नवगछिया । जिला राजद की बैठक नवगछिया स्थित पार्टी कार्यालय में की गई। अध्यक्षता राष्ट्रीय जनता दल नवगछिया के जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान और कार्यक्रम का संचालन राजद नवगछिया के प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव ने किया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय जनता दल अब प्रत्येक महीने के प्रथम रविवार को जिला स्तरीय मीटिंग जिला कार्यालय में, द्वितीय रविवार को प्रखंड एवं नगर स्तरीय मीटिंग प्रखंड व नगर कार्यालय में और तृतीय रविवार को पंचायत स्तरीय मीटिंग पंचायत कार्यालय में अनिवार्य रूप से करेगी।
Total Downloads: 83
बैठकों में जिला कार्यकारिणी के सभी प्रकोष्ठों के ज़िलाध्यक्ष, सभी प्रखंड अध्यक्ष, विशेष सम्मानित राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, एवं गत वर्ष में चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी के साथ-साथ सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्षगण और क्रियाशील सदस्य उपस्थिति रहेंगे।
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा 17 फरवरी 2023 को बापू सभागार पटना में जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर शरीक होने के लिए जन संपर्क करने पर भी विचार किया गया। कार्यक्रम में अशोक यादव, हिमांशु यादव, गौरी शंकर यादव कपिल देव मंडल, पिंकू ,राजेश कुमार ,रफीक आलम ,अरविंद राम, मेंही दास, नरेश यादव मतवाला, दिनेश दास रघुनंदन ठाकुर के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

