नवगछिया। नवगछिया जीआरपी पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस से लावारिस अवस्था में 24 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी की ट्रेन से शराब लायी जा रही है। जिसे पुलिस द्वारा लावारिस अवस्था में नवगछिया में उतारा गया। जहां पर अवैध शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
