नवगछिया निवासी संजय कुमार मावंडिया का चयन टेक्निकल मेंबर (स्टेट) जीएसटी अपीलीय अधिकरण, पटना बेंच, पटना के रूप में होने पर पूरे नवगछिया सहित भागलपुर जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई। यह नवगछिया और जिले के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। उनके नवगछिया आगमन पर मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा की ओर से भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
Total Downloads: 172
इस अवसर पर उन्हें मोमेंटो और दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शाखा सचिव दीपक मावंडिया ने मंच की गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं पूर्व अध्यक्ष सह वरिष्ठ सदस्य रवि सर्राफ, सुभाषचंद्र वर्मा, रमेश चौधरी, गोविंद केडिया और संदीप सर्राफ ने हाल ही में शाखा द्वारा आयोजित कृत्रिम प्रत्यारोपण शिविर, ‘अपनों फागुन उत्सव’ सहित अन्य कई सामाजिक कार्यों की जानकारी उन्हें दी।
शाखा अध्यक्ष चेतन मुनका ने कहा कि संजय मावंडिया का चयन नवगछिया के लिए गर्व की बात है। इस दौरान संजय मावंडिया ने भी मंच की सराहना करते हुए कहा कि मंच द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य प्रेरणादायी हैं। इस कार्यक्रम में शाखा के संरक्षक अभय मुनका, नरेश केडिया, सदस्य कमल टिबरेवाल, ओम प्रकाश यादुका, गुड्डू रूंगटा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

